Sunday, February 24, 2008

दोस्तों मैं वापस आ गया हूँ

साथियों इन दिनों मैं काफी परिशानियों और शंकाओं से गुजर रहा हूँ । इसलिए आप लोगों से कोई सम्पर्क नहीं कर पाया। फ़िर भी आज समय निकाल कर आप लोगों को अपनी नई जिंदगी के बारे में बताऊंगा। मैं मुम्बई जा रहाँ हूँ , अनुभाग अधिकारी बनकर भारतीय लेखा और लेखा परीक्षा विभाग में। क्लास २ का पद हैं , ठीक ठाक तनख्वाह मिल जायेगी पर उतने में मुम्बई में ढंग से गुजरा न चले शायद। चलो जो भी होगा देखेंगे। हाँ जो सबसे बड़ी खुशी है वो ये की रेलवे की कैद से छुटकारा मिल गया है । ये भी एक लम्बी कहानी है कभी फुरसत से बताऊंगा, फिलहाल तो ये बडौत का बुकिंग क्लर्क या और साफ कहो तो टिकेट बाबू मुम्बई जाने से पहले आप सभी को थैंक्स कहना मांगता है । आप सभी की दुआंयें मेरे काम आयी हैं और आगे भी आयेंगी आशा करता हूँ । धन्यवाद ..... !!!!!!!!

No comments: